राहतदायी खबर : भारत में Corona मरीजों की संख्या घटकर हुई 3.63 लाख, 146 दिन में सबसे कम

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (16:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर शुक्रवार को 3.63 लाख (3,63,749) हो गई। यह 146 दिनों के बाद सबसे कम संख्या है, जो कुल पुष्ट मामलों का केवल 3.71 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 18 जुलाई को संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 3,58,692 थी।
ALSO READ: बड़ी खबर, अमेरिका में फाइजर के कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, अगले 3 माह चुनौतीपूर्ण
मंत्रालय ने कहा कि देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में गिरावट का रुख जारी है। भारत में वर्तमान में संक्रमण का उपचार कर रहे संक्रमितों की संख्या कुल संक्रमित मामलों का केवल 3.71 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 37,528 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि भारत में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर आज शुक्रवार को 3.63 लाख (3,63,749) हो गई। यह 146 दिनों के बाद सबसे कम संख्या है। 18 जुलाई को संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,58,692 थी। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 29,398 रही और संक्रमण को नए मामलों की तुलना में अधिक मरीजों ने मात दी। संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या अब लगभग 93 लाख (92,90,834) हो गई है।
ALSO READ: वैज्ञानिकों ने खोजा 20 मिनट में एंटीबॉडी की जांच का तरीका, कोरोना जांच में आएगी तेजी
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमणमुक्त होने की दर आज शुक्रवार को बढ़कर 94.84 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमणमुक्त होने वाले 79.90 प्रतिशत नए मरीज 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से हैं जिनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
 
कर्नाटक में 5,076 और मरीजों ने संक्रमण को मात दी है जबकि महाराष्ट्र में संक्रमणमुक्त होने वाले नए मरीजों की संख्या 5,068 और केरल में 4,847 रही। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 1 सप्ताह में रोजाना औसतन संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में रहे, जहां रोजाना औसतन 6,703 मरीजों नें संक्रमण को मात दी। इसके बाद केरल और दिल्ली में क्रमश: 5,173 और 4,362 रोगी संक्रमण से उबरे।
 
नए मामलों में से 72.39 प्रतिशत 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक केरल में सबसे अधिक 4,470 दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,824 नए मामले सामने आए।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 414 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 79.95 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में हुईं जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक (70) मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 61 और 49 मौतें दर्ज हुई हैं। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले 97,96,796 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,42,186 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख