Hanuman Chalisa

पोकरण में मिले Corona पॉजिटिव, अजमेर में 25 पर मामला दर्ज

Webdunia
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (12:29 IST)
जयपुर। राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण में मंगलवार सुबह 4 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव आई है। दूसरी ओर अजमेर में चिकित्सकों से अभद्रता करने के मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ये सभी पॉजिटिव दिल्ली से आए व्यक्ति के संपर्क में आए थे। उधर 19 मार्च को उक्त पॉजिटिव व्यक्ति के साथ घूमने वाले इन 4 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बताया जाता है कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इनके साथ घर-घर घूमे थे, ऐसे में आने वाले दिनों में पोकरण में कोरोना पोजिटिव का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
 
चार और नए पॉजिटिव रोगियों को मिलाकर पिछले 24 घंटों में पोकरण में कुल 5 कोरीना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा जैसलमेर के सैन्य क्षेत्र में ईरान से लाए गए भारतीय नागरिकों में एक और नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैसलमेर में अब तक 18 भारतीय नागरिक पॉजिटिव हो चुके हैं।
 
चिकित्सा दल से अभद्रता : राजस्थान में ही अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में चिकित्सा दल से की गई अभद्रता के मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
 
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के अध्यक्ष विनोद मीणा की मांग और विद्यार्थियों द्वारा सीएमएचओ कार्यालय पर जबरदस्त विरोध के बाद चिकित्सा विभाग दबाव में आया। उसके बाद मामला दर्ज कराने का रास्ता साफ हुआ। सर्वे कार्य में लगे राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी सुरक्षा की मांग पर अड़ गए थे।
 
दरअसल, सोमवार को रामगंज थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर में मेडिकल टीम जब सर्वे करने पहुंची तो समुदाय विशेष के लोगों ने गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हुए टीम के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ। इससे मेडिकल टीम तनाव में आ गई और बाद में सीएमएचओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
 
मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद : राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। गहलोत ने इस मौके सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हम अपने डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं, जो भारत और दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख