Hanuman Chalisa

राजस्थान में कोरोना से एक और मौत, 3193 संक्रमण के शिकार

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (11:40 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 90 हुई है। इस बीच 35 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,193 हो गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर में एक संक्रमित की मौत हुई। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 50 हो गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

इस बीच राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 22, पाली में 7, डूंगरपुर और अजमेर में 2-2 तथा अलवर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 नया मामला शामिल है। इसके साथ राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3,193 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख