Biodata Maker

रूस में कोरोना का नया वेरिएंट, खतरनाक कोविड सब वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (08:21 IST)
मॉस्को। दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान चलाए जाने के बावजूद कोरोना महामारी पर लगाम नहीं लग पा रही है। अभी भी कई देशों में कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हो रही है। रूस में हालात काफी खराब होते जा रहे हैं, जो काफी चिंताजनक हैं। रूस में डेल्‍टा स्‍ट्रेन के एक सब-वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। AY.4.2 नाम के इस सब-वेरिएंट को मूल डेल्‍टा वेरिएंट से 10 से 15 प्रतिशत ज्‍यादा संक्रामक बताया जा रहा है। AY.4.2 वेरिएंट के अगर ज्‍यादा मामले सामने आते हैं तो विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ओर से इस सब-वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ इंटरेस्‍ट की लिस्‍ट में शामिल किया जा सकता है।

ALSO READ: बड़ी खबर, भारत में लगी 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन, 10 माह में रचा इतिहास
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के अलावा ब्रिटेन में भी कोरोना के डेल्टा वेरिएंट में नया उत्परिवर्तन हुआ है, जो तेजी से फैल रहा है। इसकी निगरानी और आकलन किया जा रहा है। देश की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि डेल्टा के नए वेरिएंट AY.4.2 की नियमित तौर पर निगरानी की जा रही है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस में 1 दिन में 34,073 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से 1,028 लोगों की मौत हो गई। रूस में अब तक 2,26,353 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 80,94,825 हो गया है।

ALSO READ: Whatsapp से भी डाउनलोड कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट, जानिए प्रक्रिया
 
रूस 24 घंटे में 1,028 मरीजों की मौत कोरोना से प्रतिदिन होने वाली मौतों की सर्वाधिक संख्या है। रूसी मंत्रिमंडल ने सुझाव दिया है कि महामारी की रोकथाम के लिए 1 हफ्ते तक अवकाश घोषित किया जा सकता है। AY.4.2 डेल्‍टा वेरिएंट के एक सब-टाइप का प्रस्‍तावित नाम है। इसे रूस और ब्रिटेन के अलावा दुनियाभर के कई देशों में पाया गया है। इसके स्‍पाइक प्रोटीन में 2 म्‍यूटेशन Y145H और A222V हैं। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार दोनों म्‍यूटेशंस कई अन्‍य लीनिएज में भी मिले हैं, लेकिन उनकी फ्रीक्‍वेंसी कम रही है। एक अनुमान के मुताबिक इस नए सब-टाइप की यूके के नए मामलों में 8 से 9 फीसदी की हिस्‍सेदारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख