Hanuman Chalisa

Corona safety tips: अगर आप नहीं होना चाहते ‘कोरोना संक्रमित’ तो ऐसे रहें ‘अलर्ट’

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (16:27 IST)
कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रोन और डेल्टा को लेकर देश और दुनिया में दहशत का माहौल है। कहीं नाइट कर्फ्यू है तो कहीं मिनी लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं।

रोजाना संक्रमण के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि घर में ही सुरक्षित तरह से रहा जाए। लेकिन कई बार घर के जरूरी सामान की खरीददारी के लिए बाहर निकलना भी मजबूरी हो जाती है। अगर आपको भी खरीददारी के लिए घर से बाहर निकलना पड़े या मॉल जाना पड़े, तो फिर आपको कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।

आइए, जानते हैं, बाहर निकलने की स्‍थि‍ति में किन बातों की रखें सावधानी।

ग्लव्स और डबल मास्क
संक्रमण से बचने के लिए आपको घर से निकलने से पहले गलव्स और डबल मास्क जरूर पहनना है। अगर आप गलती से भी इन चीजों को नहीं ले जा पाएं तो कहीं रास्ते से नया खरीदकर इसको सेनेटाइज करके इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जिससे आप वायरस संक्रमित होने से बचे रहेंगे।

सैनिटाइजर
घर से निकलते समय अपने साथ सैनिटाइजर ले जाना बिल्कुल भी न भूलें। बल्‍कि‍ यह हमेशा अपने साथ रखें। भले ही मॉल में सैनेटाइजर स्प्रे रखा मिलता हो, लेकिन इसके बावजूद आप अपने साथ सैनेटाइजर जरूर लेकर जायें। रास्ते में और मॉल में कुछ भी छूने पर समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज जरूर करते रहें।

शॉपिंग बैग 
शॉपिंग के लिए जाते समय आप अपने साथ अपना पर्सनल शॉपिंग बैग भी जरूर ले जाएं। मॉल से शॉपिंग बैग या ट्रॉली लेने से बचें क्योंकि इसको कई लोग पहले भी इस्तेमाल कर चुके होते हैं। इतना ही नहीं घर पर वापस आकर सामान को और बैग को भी सैनेटाइज जरूर करें।

आरोग्य सेतु ऐप
अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें और इसको इस्तेमाल भी करते रहें। अगर आपके आस-पास कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति है तो इस एप के जरिये आपको इस बात की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और आप उससे दूरी बना सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

अगला लेख