Festival Posters

कोरोना की तेज रफ्तार, मात्र 11 दिन में 1 लाख से बढ़कर 2 लाख प्रतिदिन हुई संक्रमितों की संख्‍या

Webdunia
गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख के पार चली गई है। 5 अप्रैल को पहले बार देश में 1लाख से ज्यादा मरीज म‍िले थे।

यदि अप्रैल माह के 15 दिनों में 10 बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। 2 बार संक्रमितों की संख्या 93 हजार से ज्यादा रही और मात्र 3 दिन ही 90,000 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी तरह 11 बार एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 4 दिन 500 से कम लोग मारे गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ये नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,40,74,564 पर पहुंच गए हैं। सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,00,739 मामले आए जबकि 1,038 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,73,123 हो गई है।

संक्रमण के मामलों में लगातार 36वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,71,877 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.46 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 88.31 प्रतिशत रह गई है।

सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज 12 फरवरी को थे और सबसे अधिक 10,17,754 उपचाराधीन मरीज 18 सितंबर 2020 को थे। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,29,564 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 14 अप्रैल तक 26,20,03,415 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 13,84,549 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा

Ladakh Statehood Row: केंद्र का साफ इनकार, कहा- लद्दाख को पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची देने पर अभी नहीं होगा विचार

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

Nandini Krishak Samriddhi Yojana : योगी सरकार की नई पहल से डेयरी सेक्टर में तेजी, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

अगला लेख