Hanuman Chalisa

इंदौर में फिर सिर उठाने लगा Corona, 142 दिन बाद 24 घंटों में 13 नए मामले

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (08:21 IST)
इंदौर। शहर के पूरी तरह से अनलॉक होने के अतिरिक्त प्रभाव नजर आने लगे हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। शहर में इतनी बड़ी संख्या में इसके पहले 3 जुलाई को 11 संक्रमित मरीज मिले थे और इसके बाद इसके बाद से कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित रहा। यानी 142 दिन बाद शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 अंकों में पहुंचा है।
 
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जब 7139 संदिग्ध सैंपलों की जांच में से 13 संक्रमित मिले हैं। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1  लाख 53 हजार 312 पहुंच गया है। इनमें से एक लाख 51 हजार 885 बीमारी को हरा चुके हैं, जबकि 1394 ने बीमारी की वजह से जान गंवाई है।
 
मंगलवार को सिर्फ 3 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। शहर में फिलहाल 34 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि कुछ दिन पहले तक उपचाररत मरीजों की संख्या 1 अंक में पहुंच गई थी। 23 सितंबर को जिले में एकसाथ 32 संक्रमित मिले थे लेकिन इनमें इंदौर के सिर्फ 2 ही मरीज थे। इसी तरह 24 सितंबर को भी 10 संक्रमित मिले थे लेकिन इनमें इंदौर के 3 ही मरीज थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख