Hanuman Chalisa

Corona का डर, ब्रिटेन से लौटे छात्र पर मुकदमा, दोस्त से चला गया था मिलने

Webdunia
मंगलवार, 24 मार्च 2020 (13:15 IST)
मुंबई। ब्रिटेन से लौटने पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने दोस्त से मिलने चले गए 24 वर्षीय छात्र पर कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर घर में पृथक रहने के संबंध में जारी परामर्श का उल्लंघन करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि निकाय अधिकारियों को छात्र नवी मुंबई के सीवुड्स इलाके के एनआरआई कॉम्प्लेक्स स्थित अपने घर से सोमवार को नदारद मिला था, जिसके बाद छात्र के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
 
उन्होंने बताया कि छात्र कुछ दिन पहले ब्रिटेन से लौटा था। घर में पृथक रहने की निकाय अधिकारियों की सलाह के बावजूद वह पड़ोस के ठाणे के डोंबीवली में अपने दोस्त से मिलने चला गया। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) स्वास्थ्य केंद्र ने एनआरआई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 
अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 269, 270 और 188 के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि एनएमएसी अधिकारियों ने छात्र की हरकत के बारे में ठाणे पुलिस और कल्याण-डोंबीवली निकाय अधिकारियों को बताया। अधिकारी ने बताया कि छात्र को अब ठाणे के पृथक केंद्र में रखा गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Politics : डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के लिए लिखी भावुक पोस्ट, इशारों-इशारों में दिया यह संदेश

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 5 राष्ट्रीय पहलों का किया शुभारंभ, आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्ष में प्रवेश पर स्मारक डाक टिकट का भी हुआ अनावरण

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

गृहमंत्री अमित शाह ने किया अहमदाबाद में ‘भारत माता’ की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण

नितिन नवीन का उत्‍तराखंड दौरा, कई क्षेत्रों में हुआ जोरदार स्‍वागत, बोले- धामी ही होंगे प्रदेश में भाजपा के सेनापति

अगला लेख