पुणे के ससून अस्पताल में कोरोना का कहर, 284 डॉक्टर और नर्स संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (12:09 IST)
पुणे। पुणे के ससून अस्पताल कोरोना विस्फोट हुआ है। शहर के ससून अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों सहित 284 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में 26 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
 
हालांकि ये सभी कोरोना संक्रमित बिना किसी लक्ष्ण वाले मरीज है। बड़ी संख्‍या में स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना संक्रमित हो जाने से इलाज के लिए कर्मचारियों की कमी पड़ रही है।
 
पुणे नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए ब्रेक द चेन नियम बनाए गए हैं। त्योहारों को सरल तरीके से मनाए जाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। साथ ही संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सरकारी/अर्द्धशासकीय तथा निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
 
2 खुराक लेने वालों की सरकारी दफ्तरों तक पहुंच होगी। साथ ही कोविड टीकाकरण को तत्काल पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
 
महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री और संरक्षक मंत्री अजीत पवार ने कहा कि यदि कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो प्रतिबंध सख्त किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

80 देशों के मंच पर गिड़गिड़ाए शहबाज, भारत ने लाखों लोगों की जान खतरे में डाली

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

अगला लेख