Hanuman Chalisa

कोरोना मामलों में फिर बड़ा उछाल, 24 घंटे में मिले 2,82,970 नए कोरोना संक्रमित (live updates)

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (12:00 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर बड़ा उछाल दिखाई दिया। स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, की 24 घंटे में मिले 2,82,970 नए कोरोना संक्रमित, 441 की मौत हो गई। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


12:01 PM, 19th Jan
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में 3 महिलाओं समेत 6 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया।

09:53 AM, 19th Jan
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-18 वर्ष की आयु के 50 प्रतिशत किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिए जाने को एक प्रोत्साहित करने वाली खबर बताया और बुधवार को कहा कि देश को टीकाकरण की इस रफ्तार को बनाए रखना है।
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि भारत ने 15-18 वर्ष की आयु के 50 प्रतिशत किशोरों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है।
-मांडविया के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, 'युवा और तरुण भारत रास्ता दिखा रहे हैं। यह प्रोत्साहित करने वाली खबर है। हम सभी को इस गति को बनाए रखना है। टीका लेना महत्वपूर्ण है और साथ ही कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन भी करना है। हम साथ मिलकर इस महामारी का मुकाबला करेंगे।’

09:52 AM, 19th Jan
-भारत में कोरोनावायरस के 2,82,970 नए मामले सामने आए। 1,88,157 रिकवर हुए और 441 की मौत हो गई। 
-पिछले 24 घंटों में 1 दिन पहले के मुकाबले 44,889 मामले।
-एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 18 लाख के पार।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख