rashifal-2026

कोरोना पर केंद्र का राज्यों को पत्र, अस्पतालों में हो पर्याप्त ऑक्सीजन और वेंटीलेटर

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (14:38 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटीलेटर जैसे जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि प्रेशर स्विंग एडजॉर्पशन (PSA) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पूरी तरह से चालू रखे जाएं और उनकी जांच के लिए नियमित मॉक ड्रिल की जाए।
 
सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इन चिकित्सा सुविधाओं का संचालनात्मक स्थिति में रहना और उनकी देखरेख किया जाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि, देश में संक्रमण के मामलों की संख्या अभी कम है।
 
अगनानी ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन महत्वपूर्ण और अहम संसाधन है और मरीजों की देखभाल तथा कोविड-19 प्रबंधन के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति बेहद अहम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख