Hanuman Chalisa

ट्रेन में यात्रा करने के नए नियम, केवल यह लोग ही कर सकेंगे रेल में सफर...

Webdunia
सोमवार, 11 मई 2020 (15:13 IST)
नई‍ दिल्ली। गृह मंत्रालय ने मंगलवार से शुरू होने वाली ट्रेनों के परिचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए। नए नियमों के तहत केवल कनफर्म ई—टिकट धारकों को यात्रा करने की अनुमति मिलेगी। 
 
रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की आवश्यक स्क्रीनिंग की जाएगी, जिन यात्रियों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए जाएंगे, उन्हें यात्रा की अनुमति दी जायेगी।
 
सभी रेल यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर तथा डिब्बों में सैनिटाइजर दिया जायेगा, यात्रा के दौरान मास्क लगाना आवश्यक होगा।
 
आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा, 'यात्रियों से ट्रेन के निकलने के समय से 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए कहा जाएगा।'
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।
 
इन ट्रेनों के लिए आज शाम 4 बजे से IRCTC से बुकिंग की जा सकेगी। इन ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच होंगे और किराया भी राजधानी एक्सप्रेस के किराए जितना होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भाजपा ने उठाए राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

अगला लेख