चंडीगढ़ में कोरोना का कहर, 70 % मरीजों में मिला यूके स्ट्रेन

Webdunia
शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (12:21 IST)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। यहां कोरोना के यूके स्ट्रेन का कहर नजर आ रहा है। यहां के एक शीर्ष अस्पताल द्वारा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गए 60 नमूनों में से 70 प्रतिशत में कोविड-19 का यूके स्ट्रेन पाया गया।

ALSO READ: भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मौत
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (PGIMER) के निदेशक जगत राम ने एक बयान में कहा, -कोविड-19 के सत्तर प्रतिशत नमूनों में ब्रिटिश स्वरूप पाए गए और 20 प्रतिशत नमूनों में 681 एच प्रकार के वायरस पाए गए। उन्होंने कहा कि अधिकांश नमूने चंडीगढ़ के थे।‘
 
उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर के विषाणु विज्ञान विभाग ने मार्च में नई दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) को कोविड-19 के 60 संक्रमित पाए गए नमूने भेजे थे।
 
निदेशक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों और गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी। उन्होंने प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

यूके में पहली बार यह स्ट्रेन सितंबर में देखा गया था, लेकिन नवंबर में लंदन और उन इलाकों में जहां घूमने-फिरने पर कम पाबंदी थी, इस स्ट्रेन ने तेजी से फैलना शुरू किया। हकीकत यह है कि इस स्ट्रेन से लोग ज्यादा तेजी से बीमार हुए और यकीनन इन्फेक्शन रेट पहले lockdown की तुलना में कई गुना ज्यादा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख