khatu shyam baba

देश में कोविड-19 के 101139 मामले, 3163 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2020 (12:14 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मंगलवार को एक लाख के पार पहुंच गए जबकि संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कुल 134 लोगों की मौत हुई और कोविड-19 के 4,970 मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि 58,802 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 39,173 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। अब तक 38.73 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
सोमवार सुबह से लेकर अब तक हुई 134 मौतों में, 51 महाराष्ट्र में, 35 गुजरात में, 14 उत्तर प्रदेश में, 8 दिल्ली में, 7 राजस्थान में, 6 पश्चिम बंगाल में, 4 मध्य प्रदेश में, 4 तमिलनाडु में तथा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 2-2, बिहार और तेलंगाना में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
देश में अब तक हुई कुल 3,163 मौतों में सबसे ज्यादा 1,249 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 694, मध्य प्रदेश में 252, पश्चिम बंगाल में 244, दिल्ली में 168, राजस्थान में 138, उत्तर प्रदेश में 118, तमिलनाडु में 81 और आंध्र प्रदेश में 50 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कर्नाटक और पंजाब में मृतक संख्या 37-37 और तेलंगाना में 35 हो गई है।
 
जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 15 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 14 जबकि बिहार में नौ और केरल तथा ओडिशा में 4-4 लोगों की मौत हुई है। झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 3-3 लोगों की जबकि असम में 2 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक अपडेट डेटा के मुताबिक देश में संक्रमण के सर्वाधिक 35,058 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद 11,760 मामले गुजरात में, 11,745 मामले तमिलनाडु में, दिल्ली में 10,054, राजस्थान में 5,507, मध्य प्रदेश में 5,236 और उत्तर प्रदेश में 4,605 मामले हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,825, आंध्र प्रदेश में 2,474 और पंजाब में 1,980 हो गए हैं। तेलंगाना में मामले बढ़कर 1,597, बिहार में 1,391, जम्मू-कश्मीर में 1,289, कर्नाटक में 1,246 और हरियाणा में 928 हो गए हैं।
 
ओडिशा में अब तक संक्रमण के 876 मामले जबकि केरल में 630 मामले हैं। झारखंड में कुल 223 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि चंडीगढ़ में 196 लोग संक्रमित हैं। त्रिपुरा में 167, असम में 107, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 93, हिमाचल प्रदेश में 90 और लद्दाख में 43 मामले हैं। गोवा में कोविड-19 के 38 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 33 मामले सामने आए हैं।
 
पुडुचेरी में 18 जबकि मेघालय में 13 और मणिपुर में 7 मामले सामने आए हैं। मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नगर हवेली में अब तक 1-1 मामला है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख