मध्यप्रदेश में Corona Vaccination का आंकड़ा 8 करोड़ के पार

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (22:10 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज प्रदेश में कोविड-19 वैक्सीन लगाने का आंकड़ा 8 करोड़ के पार पहुंच गया है।

आधिकारिक जानकारी में चौहान ने कहा कि हम शीघ्र ही आगामी माह में लक्षित समूह को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का काम पूरा कर लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों में कोरोना के प्रति सजगता का भाव पैदा करने में जनभागीदारी मॉडल से प्रतिदिन सफलता प्राप्त हो रही है।

प्रदेश में 20 नवंबर तक 8 करोड़ 37 हजार 319 पात्र नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें से 5 करोड़ 6 लाख 9 हजार 455 को वैक्सीन की प्रथम डोज और 2 करोड़ 94 लाख 27 हजार 864 नागरिकों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह तय किया है कि दिसंबर माह के अंत तक प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच प्रदान किया जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसमें सभी विभाग सहयोगी की भूमिका में हैं।

साथ ही क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, सामाजिक संस्थाएं, कोरोना वॉलेंटियर्स, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सक्रिय भूमिका में हैं। चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए शत-प्रतिशत पात्र आबादी को दिसंबर माह तक वैक्सीन की दोनों डोज लगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : केजरीवाल के घर से बिभव कुमार गिरफ्तार, वकीलों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख