Hanuman Chalisa

Ground Report : टीका लगवाकर खुश है अहमदाबाद का डॉक्टर परिवार, रूपाणी बोले- बेझिझक लगवाएं टीका

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (13:50 IST)
अहमदाबाद।  कोरोनावायरस टीकाकरण (Coronavirus Vaccination) को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह है, वहीं टीकाकरण केन्द्रों पर उत्सव जैसा माहौल है। अहमदाबाद के एक ही परिवार के तीन डॉक्टरों ने टीका लगवाया। पहले दिन पूरे गुजरात में 16000 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। अहमदाबाद के अलावा गुजरात के अन्य शहरों में भी टीकाकरण को लेकर उत्साह है। 
 
अहमदाबाद में मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल की मौजूदगी में सिविल अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर मोदी ने सबसे पहले टीका लगवाया। वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केतन देसाई, गुजरात के जाने-माने ऑर्थो सर्जन डॉक्टर एचपी भालोदिया ने भी टीका लगाया। 
 
बीजे मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड डॉ. कल्पेश शाह, उनकी पत्नी डॉ. निराली शाह एवं उनकी बेटी डॉ. चेरी शाह ने एक साथ टीका लगवाया। तीनों ने टीका लगवाने के बाद खुशी जाहिर की और लोगों से अपील की कि वे टीके से डरे नहीं। अपना अवसर आने पर सभी लोग टीका लगवाएं। 
 
बेझिझक लगवाएं टीका : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सभी लोग बिना किसी भ्रम, भय और संकोच के टीकाकरण में भाग लें। उन्होंने कहा कि वैक्‍सीन का पर सबसे पहला हक फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर का है। डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस ड्राइवर आदि को सबसे पहले टीका लगवाया जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात में टीकाकरण के लिए 40 हजार बूथ बनाए गए हैं। सिविल हॉस्पिटल को अभी तक 1 लाख 20 हजार डोज भेजी गई है। पहले दिन करीब 16 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 161 सेंटर बनाए गए। प्रत्येक सेंटर पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख