Hanuman Chalisa

दुन‍िया की आठ कंपन‍ियां ‘कोरोना वैक्‍सीन’ बनाने में सबसे आगे

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (16:12 IST)
पूरी दुन‍िया में कोरोना से बचने की वैक्‍सीन खोजने का काम क‍िया जा रहा है। लेक‍िन हाल ही में डब्लूएचओ ने एक ऐसी खबर दी है ज‍िससे दुन‍ियाभर के देशों को राहत म‍िल सकती है।

हाल ही में डब्‍लूएचओ के प्रमुख ने बताया है 7 से 8 कंपनियां ऐसी हैं जो कोराना वायरस का वैक्‍सीन बनाने में सबसे आगे हैं। हालांकि उन्होंने उन कंपनियों के नाम का खुलासा नहीं किया जो य‍ह काम कर रही हैं।

यानी अगर वैक्‍सीन बनाने वाली कंपन‍ियां अपने काम में सफल हो गईं तो पूरी दुन‍िया में खुशी की लहर छा जाएगी।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने यूएन इकनॉमिक एंड सोशल काउंसिल की वीड‍ियो ब्रीफिंग में कहा कि दो महीने पहले तक हमारी सोच यह थी कि इसकी वैक्सीन को बनाने में 12 से 18 महीनों का समय लग सकता है। लेकिन अब एक प्रयास किया जा रहा है जिसमें एक सप्ताह पहले 40 देशों, संगठनों और बैंकों द्वारा अनुसंधान, उपचार और परीक्षण के लिए 7.4 बिलियन यूरो (8 बिलियन डॉलर) की मदद की गई है।

ट्रेडोस ने कहा कि हमारे पास वैक्सीन बनाने के लिए अच्छे उम्मीदवार हैं। जिनमें 7 से 8 उम्मीदवार सबसे आगे हैं। लेकिन वैक्सीन बनाने के लिए इनके अलावा भी 100 से ज्यादा संस्थाएं काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम उन उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो हमारे पास बेहतर परिणाम ला सकते हैं और बेहतर क्षमता वाले उन उम्मीदवारों को पूरी सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत

Top News : 183 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, VB-G RAM G कानून लागू

दौसा में रात 3 बजे दर्दनाक हादसा: हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 यात्रियों की मौत

Live : हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख