Hanuman Chalisa

क्‍या अब बच्‍चों के लिए भी आएगी ‘कोरोना वैक्‍सीन’?

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (14:14 IST)
फाइजर और मॉडर्ना के बाद अब एक और कंपनी ने बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने 12 से 17 साल के किशोरों पर कोरोना वैक्सीन की टेस्टिंग की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा है कि वह अपने क्लिनिकल ट्रायल का दायरा बच्चों तक बढ़ा दिया है। जॉनसन एंड जॉनसन के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर पॉल स्टोफेल ने बताया कि कोविड-19 का बहुत बड़ा असर बच्चों पर भी पड़ने लगा है।

इससे न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता, पढ़ाई बाधित होती और ओवरऑल हेल्थ कंप्लीकेशन बढ़ जाती। इसलिए बच्चों में वैक्सीन की बहुत सख्त जरूरत पड़ गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बेहद जरूरी है कि हम सभी के लिए वैक्सीन बनाए। दुनिया में जहां भी लोग हैं, उनमें कोरोना न हो, इसके लिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी के लिए वैक्सीन बनाए। वैक्सीन की सफलता से हम लोगों को एक बार फिर से सामान्य दिनचर्या में ला सकते हैं।

कंपनी ने कोविड-19 के क्लिनिकल ट्रायल का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इससे पहले के ट्रायल में कंपनी ने 18 से 55 साल के लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई थी। इनमें कुछ 65 साल से ज्यादा के लोगों पर भी परीक्षण किया गया। अब वैक्सीन का परीक्षण किशोरों पर भी किया जा रहा है। इसके तहत पहले 16 और 17 साल के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद इस वैक्सीनेशन अभियान को 12 साल के बच्चों तक बढ़ाया जाएगा। इससे पहले फाइजर बायोनटेक और मोर्डना की वैक्सीन का ट्रायल किशोरों पर हो चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

Europe heatwave : यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

कांग्रेस की PAC की बैठक में दिग्विजय के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा, पटवारी के बयान से मतभेद पर उठे सवाल

राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए

SC On Ethanol Blending Policy : SC में BPCL एथेनॉल विवाद पर सुनवाई, केंद्र ने कहा- 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य नहीं बदलेगा

अगला लेख