khatu shyam baba

CoronaVirus Live Updates : महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, दिन में धारा 144, लगेगा वीकेंड लॉकडाउन

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (18:05 IST)
नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात देश का हाल बेहाल है। महाराष्ट्र समेत देशभर में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से जुड़ी हर जानकारी...  


06:09 PM, 4th Apr
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में कल से नाइट कर्फ्यू। दिन में धारा 144 लागू रहेगी। सिनेमाघर बंद रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन लगेगा।

02:06 PM, 4th Apr
-भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए।
-सिंह ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने स्वयं को 'आइसोलेशन' में कर लिया है। उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से तत्काल अपना ध्यान रखने और परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं ने सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।


01:50 PM, 4th Apr
-पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 227 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 42,359 पहुंच गए हैं।
-पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और मन्नाडिपेट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ए नमस्सिवायम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

12:13 PM, 4th Apr
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में देशभर में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं।
-इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

10:59 AM, 4th Apr
-उपराष्ट्रपति एम. नायडू को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान - एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।
-नायडू ने ट्वीट में स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण करा लेना चाहिए।
-उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई। टीकाकरण के पात्र सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। देश के कुछ भागों में फैलते संक्रमण को देखते हुए, हर संभव सावधानी बरतें।

10:57 AM, 4th Apr
-महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,931 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,32,666 हो गए हैं।
-इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को इन नए मामलों के सामने आने के साथ ही 19 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,544 हो गई है।
-उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर 1.97 प्रतिशत है।

09:46 AM, 4th Apr
-भारत में कोरोना के 93,249 नए मामले, 513 की मौत
 -देश में अब तक 1,24,85,509 संक्रमित, 1,16,29,289 रिकवर हुए। एक्टिव मरीजों की  संख्या बढ़कर 6,91,597 और 1,64,623 की मौत।

08:57 AM, 4th Apr
-दुनिया में अब तक हुई मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
-कोविड-19 से भारत में अब तक एक लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो चुकी है।

08:48 AM, 4th Apr
-फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीसरी बार राष्ट्रव्यपारी लॉकडाउन प्रभावी हो गया है।
-लॉकडाउन में सभी विद्यालय तथा गैर जरूरी सामानों की दुकानें अगले 4 सप्ताह तक बंद रहेंगी और शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
-मंगलवार से 10 किलोमीटर तक की यात्रा करने के लिए लोगों को वास्तिवक कारण बताना होगा।

08:40 AM, 4th Apr
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे अब स्वास्थ्यकर्मियों और फ़्रंटलाइन वर्कर्स के कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दें।
-देश के कुल सक्रिय मामलों में 50 फीसदी अकेले दस जिलों में हैं। ये जिले हैं, पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नाशिक, बंगलूरू शहरी, औरंगाबाद, दिल्ली, अहमदनगर और नांदेड़।
-वहीं सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र में बीते दो महीनों में 9 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

08:38 AM, 4th Apr
-महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं।
-इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई। 

08:37 AM, 4th Apr
-छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने साप्ताहिक बाजार, जिम और स्विमिंग पूल को बंद रखने का फैसला किया है। वहीं दुकानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही खोलने की अनुमति दी है।
-इसी तरह रेस्टोरेंट, होटल, बार, ढाबे में खाने, पैक करा कर ले जाने और घर में मंगवाने के लिए सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
-आदेश के अनुसार पेट्रोल पम्प और मेडिकल स्टोर इस नियंत्रण से मुक्त रहेंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों के सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

ईरान संकट : बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह

LIVE: ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना

अगला लेख