Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

15 से 18 वर्ष की उम्र के 2 करोड़ से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (14:55 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 90,59,360 खुराक दी गई जिसके साथ ही देश में दी गई टीके की कुल खुराक 150.61 करोड़ से ज्यादा (1,50,61,92,903) पर पहुंच गई है।
 
मांडविया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि बहुत अच्छे मेरे युवा दोस्तों। बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होने के एक सप्ताह के भीतर ही 15-18 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश में 91 प्रतिशत से अधिक वयस्क जनसंख्या को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई है जबकि 66 प्रतिशत से ज्यादा को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्फबारी से कश्मीर अस्त-व्यस्त, हिमस्खलन की चेतावनी, सड़क, ट्रेन और हवाई सेवाएं रद्द