Hanuman Chalisa

Corona virus से चीन में 1110 लोग मृत, 44 हजार से अधिक मामले सामने आए

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (09:45 IST)
बीजिंग। चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,110 हो गई और इसके अभी तक 44,200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। हुबेई के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में इससे 94 और लोगों की जान चली गई, जहां इस विषाणु के कारण अब तक सबसे अधिक लोग मारे गए हैं।
ALSO READ: कोरोना वायरस को लेकर WHO की चेतावनी, संक्रमण को लेकर सतर्क रहें सभी देश
उसने बताया कि इसके 1,638 नए मामले भी सामने आए है और चीन में अभी तक इसके 44,200 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह वायरस पिछले साल हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान के उस बाजार से फैला था, जहां जंगली जानवर बेचे जाते हैं।
 
वहीं डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसेस ने मंगलवार को कहा था कि हालांकि इसके 99 प्रतिशत मामले चीन में हैं लेकिन यह पूरे विश्व के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने सभी देशों से इस संबंध में किए किसी भी शोध की जानकारी साझा करने की अपील भी की थी।
ALSO READ: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 700 से पार, 34 हजार से ज्यादा संक्रमण के शिकार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम ब्रुस एलवर्ड (आपात स्वास्थ्य स्थितियों के दिग्गज) के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी। टीम ने मंगलवार को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने को लेकर चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा शुरू की।
 
चीनी अधिकारियों ने मंगलवार को हुबेई से 2 वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को बर्खास्त कर उसकी राजधानी वुहान में प्रतिबंध कड़े कर दिए थे। वहां पहले से ही करोड़ों लोग प्रतिबंधों के दायरे में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख