Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस से डरे ट्रंप, रैलियों से बनाई दूरी

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (11:27 IST)
न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी रैलियों को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्णय लिया है।
ALSO READ: Corona virus: ट्रंप और वराडकर ने किया 'नमस्ते', दुनिया को दिया बड़ा संदेश
रैलियां लंबे समय से ट्रंप का ताकतवर राजनीतिक हथियार रही हैं। ये उम्मीदवार का उत्साह बढ़ाने के साथ ही उसे अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान करती हैं, साथ ही उनकी टीम को मतदाताओं की जानकारियां जुटाने में भी सहायक साबित होती हैं।
ALSO READ: Corona virus : डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव, एक साल के लिए स्थगित कर दिए जाएं ओलंपिक
वहीं कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद होने और पेशेवर खेल प्रतियोगिताओं को रोके जाने के साथ ही वर्ष 2020 का राष्ट्रपति चुनाव अभियान भी प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस के कारण ही इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में डेमोक्रेट के 2 संभावित दावेदारों जो बाइडेन और बर्नी सैंडर्स ने भी अपनी रैलियों को रद्द कर दिया था।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि इनमें से 3 (रैलियां) नेवाडा में की जानी थीं जबकि 4-5 के बारे में हम विचार कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति के अभियान ने सभी रैलियों, आयोजनों और धन जुटाने के कार्यक्रमों को कम से कम अगले हफ्ते तक के लिए स्थगित कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख