Hanuman Chalisa

त्योहारों से पहले कोरोना पर राहतभरी खबर : 215 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 24 घंटे में मिले 18132 नए मरीज, 98 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट

Webdunia
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में 1 दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं, वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 193 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,782 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,27,347 रह गई है, जो 209 दिन में सबसे कम है। देश में लगातार 17 दिनों से 1 दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 106 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, इस साल 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख