Hanuman Chalisa

Corona Virus ने न्यूयॉर्क में रखा पहला कदम, जानलेवा वायरस की पुष्टि

Webdunia
सोमवार, 2 मार्च 2020 (13:13 IST)
अल्बानी। जानलेवा कोरोना वायरस (Corona Virus) ने अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर में अपना पहला कदम रख दिया है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कुओमो ने बताया कि यहां कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, सील कर सकता है मेक्सिको सीमा
एंड्रू ने रविवार को कहा कि न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के पहले मामले में 30 वर्षीय एक महिला संक्रमित है जिसने हाल ही में ईरान की यात्रा की थी। फिलहाल इस महिला को उसके घर में अलग से रखा गया है। इस महिला को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। 
 
हालांकि गवर्नर ने यह भी कहा कि मरीज का स्वास्थ्य न्यूयॉर्क आने के बाद ठीक है और स्थिति गंभीर नहीं है। अमेरिका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 15 मामलों की पुष्टि हुई है। 7 अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट सकारात्मक आने की आशंका है। 
ALSO READ: कोरोना वायरस ने ली 3000 लोगों की जान, 88000 से ज्यादा संक्रमित
इसके अलावा जापान के योकोहामा में खड़े डाइमंड प्रिंसेस जहाज से आए 47 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं और 1 व्यक्ति की इस वायरस के कारण मौत भी हो गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से अब तक 88,000 लोग प्रभावित हुए है जिसमें से अकेले चीन में ही 2,900 लोगों की मौत हो चुकी है तथा लगभग 40,000 को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख