Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन कम हुए कोरोना के नए केसेस, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 61,000 पार

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (13:11 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 3 दिनों के कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,633 नए मामले सामने आए, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 61 हजार के पार पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 34 हजार 859 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 42 हजार 474 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 31 हजार 152 लोगों की मौत हो गई और 61,233 लोगों का इलाज जारी है।
 
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से दिल्ली में 4 और हरियाणा, कर्नाटक तथा पंजाब में 1-1 मरीज की मौत हो गई। वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में 4 नाम और जोड़े गए।
 
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 0.14 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220 करोड़ 66 लाख 27 हजार 271 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख