Hanuman Chalisa

LockDown : ऐसे तो कोरोना से जंग नहीं जीत पाएगा इंदौर

सुधीर शर्मा
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (18:00 IST)
इंदौर। स्वच्छता में नंबर वन शहर इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सुर्खियों में आ गया है। शहर अब देश के 16 कोरोना हॉटस्पॉट में शामिल हो गया है। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ ही सरकार भी कोरोना को रोकने के तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन कोरोना से बनी दहशत के बीच कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं, जो शर्मसार करने वाली हैं।
 
पुलिस और डॉक्टर की टीम कोरोना से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जांच और घरों में रहने के लिए ताकीद कर रही है, लेकिन बजाय सहयोग के पुलिस और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। खबरें तो यहां तक आ रही हैं कि मेडिकल और डॉक्टरों की टीम पर हमला तक किया जा रहा है। 
 
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी ऐसी खबरें लगातार आती रही हैं कि पुलिस और मेडिकल स्टाफ पर जनता ने अपना रोष दिखाया है। आखिर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शहर की जनता धैर्य क्यों नहीं रख पा रही है। 
 
अगर हमें अदृश्य दुश्मन को हराना है तो इस जंग में प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम को सहयोग देना ही होगा। आखिर वे भी तो अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी रक्षा में लगे हुए हैं। 
 
पीएम मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू के आव्हान के बाद शहर के कुछ लोगों ने भीड़ एकत्र कर रैलियां निकाली थीं, जिससे देश ही नहीं, दुनियाभर में शहर की नकारात्मक छवि बनी थी। 
 
जिस तरह से इंदौरवासियों ने स्वच्छता को एक आंदोलन बनाकर दुनिया को दिखा दिया कि जो ठानते हैं, करके दिखाते हैं, उसी तरह वर्तमान के संवेदनशील समय में आवश्यक है कि हर शहरवासी प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम का सहयोग करे।
 
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम रखना आवश्यक है, तभी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में हमारी जीत हो सकेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख