Hanuman Chalisa

गाजियाबाद के अस्पताल से भागे कोरोना वायरस संक्रमित की बरैली में मौत

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (12:46 IST)
बदायू (उप्र)। गाजियाबाद के अस्पताल से भागकर बदायूं पहुंचे कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली में रहकर दर्जी का काम कर रहे 45 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसका गाजियाबाद के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
ALSO READ: दिल्ली पुलिस में Corona virus से 5वीं मौत, एसआई कर्मवीर सिंह का निधन
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मौका पाकर वह मरीज अस्पताल से भागकर बदायूं के म्याऊं में अपनी बहन के यहां आकर रहने लगा। गाजियाबाद प्रशासन से इसकी जानकारी मिलने पर बदायूं जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीज के दिल्ली से बदायूं भागकर आने पर उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

अगला लेख