Hanuman Chalisa

Lockdown के कारण 5 साल से छोटे 50 प्रतिशत बच्चों को नहीं लग सके जरूरी टीके

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (18:36 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन के बीच 5 साल से कम उम्र के करीब 50 प्रतिशत बच्चों के माता-पिता उन्हें टीके नहीं लगवा सके हैं। एनजीओ क्राई के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
 
 चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) ने 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ऑनलाइन अध्ययन किया और बच्चों पर महामारी के विभिन्न प्रभावों के बारे में बातचीत की।
 
लॉकडाउन के पहले और दूसरे चरण में सर्वेक्षण कराया गया। देशभर से करीब 1100 माता-पिता ने इसमें भाग लिया और सवालों के जवाब दिए। 
 
अध्ययन के अनुसार देश के सभी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका लगा है और उत्तरी राज्यों में जिन लोगों ने सर्वे में भाग लिया उनमें 63 प्रतिशत ने टीका नहीं लगवा पाने की बात कही।
 
सर्वेक्षण के निष्कर्ष के अनुसार केवल आधे अभिभावक (51 प्रतिशत) अपने 5 साल से छोटे बच्चों को आवश्यक टीके लगवा पाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अगला लेख