Hanuman Chalisa

राजस्थान में Corona virus का बढ़ा प्रकोप, संक्रमण के 87 नए मामले आए सामने

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (11:22 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 87 नए मामले बुधवार को सामने आए। इससे राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,213 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे तक सामने आए नए मामलों में उदयपुर में 12, जयपुर में 32, पाली में 24, राजसमंद में 7, सवाई माधोपुर में 5 व कोटा में 3 नए भी मामले शामिल हैं।
ALSO READ: बोले राजस्थान के सीएम गहलोत, कोरोना वायरस से गांवों को बचाना अगली बड़ी चुनौती
उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 117 है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 60 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

अगला लेख