Hanuman Chalisa

Corona world update : 10 अरब से ज्यादा लोगों को लगी सुरक्षा की वैक्सीन, इन 10 देशों में क्या है कोरोना का हाल...

Webdunia
गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (11:23 IST)
वाशिंगटन। विश्व में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 10 अरब से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है और 38 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 10.15 अरब से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। विश्व में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,45,17,912 हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 56,99,697 हो गया हैं।
 
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.56 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,94,211 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
 
भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 72 हजार 433 नए मरीज सामने आए हैं। 15 लाख 33 हजार 921 एक्टिव मरीज है। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,98,983 हो गया।
ALSO READ: CoronaVirsu India Update : 24 घंटे में बढ़े 6.8 फीसदी नए मरीज, लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा की मौत
संक्रमण के मामले में ब्राजील तीसरे स्थान पर आ गया है। देश में अब तक 2.58 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस की जद में आ चुके हैं और यह वायरस अभी तक 6,29,301 लोगों की जान ले चुका है।
 
फ्रांस संक्रमण के मामले में चौथे पायदान पर है। देश में अब तक करीब दो करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,32,591 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में ब्रिटेन 5वें स्थान पर है, जहां अभी तक करीब 1.76 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,57,938 तक पहुंच गया है।
 
तुर्की ने कोरोना संक्रमण के मामले में रूस को पीछे छोड़ दिया है और यह 6ठे पायदान पर है, जहां अभी तक करीब 1,18,33,165 लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 87,831 लोगों की जान जा चुकी है।
 
रूस कोरोना संक्रमण के मामले में 7वें नंबर पर खिसक गया है। देश में 1,19,36,064 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि  3,25,986 लोग मारे जा चुके हैं। मृतकों के मामले में रूस चौथे स्थान पर है। इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 1.23 करोड़ के पार पहुंच गई है और यह 8वें स्थान पर है। यहां महामारी की वजह से कुल 1,47,320 लोगों की मौत हो गई।
 
स्पेन संक्रमितों के मामले में 9वें पायदान पर है जहां इस महामारी से अभी तक 10.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 93,857 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। जर्मनी में अभी तक 10.30 लाख से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने से यह दसवें पायदान पर है। यहां अब तक 1,18,219 लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख