Hanuman Chalisa

CoronaVirsu India Update : 24 घंटे में बढ़े 6.8 फीसदी नए मरीज, लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा की मौत

Webdunia
गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022 (09:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1,72,433 नए मरीज मिले, 2,59,107 रिकवर हुए और 1008 लोगों की मौत हो गई। इस तरह फरवरी में लगातार तीसरे दिन कोरोना की वजह से एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
 
कल के मुकाबले नए मरीजों की संख्या में 6.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ। जबकि मृतकों की संख्या में 725 अंकों की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर एक बार फिर बढ़ 10.99 प्रतिशत दर्ज की गई। 
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 18 लाख 03 हजार 318 लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 97 लाख 07 हजार 414 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि महामारी की वजह से 4,98,983 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल 15,33,921 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
इन राज्यों में क्या है कोरोना का हाल 
-कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 20,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,44,338 हो गई, जबकि 81 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 39,137 पर पहुंच गई।
-तमिलनाडु में कोविड-19 के 14,013 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 33,75,329 हुई। संक्रमण से 24 घंटे में 37 मरीजों की मौत। महामारी से यहां अब तक कुल 37,636 लोग मारे जा चुके हैं।
-मध्य प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 7,359 नए मामले, 6 की मौत।
-उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 22 और मरीजों की मौत हो गई तथा 5,052 नए संक्रमित पाए गए हैं।
-दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,028 नये मामले सामने आए और महामारी से 27 मरीजों की मौत हो गई।
 
क्या है वैक्सीनेशन का हाल : भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 167।80 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। अब तक कुल मिलाकर टीके की 94,48,84,202 पहली खुराक और 71,97,19,108 दूसरी खुराक दी गई है।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मानसून की धीमी चाल ने बढ़ाई चिंता, कब पहुंचेगा मुंबई? इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

TMC के बाद शिवसेना UBT में बगावत, महुआ मोइत्रा का तंज- सिर्फ 15 करोड़ रुपए? सस्ते में क्यों जा रहे हैं?

LIVE: एकनाथ शिंदे से मिले 6 बागी सांसद, शिवसेना यूबीटी में टूट पर क्या बोले संजय राउत

G7 Summit 2026: मोदी-ट्रंप मिले लेकिन नहीं लगे गले, 16 महीने बाद पहली मुलाकात चर्चा में

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वर्ष 2025-26 में 36 लाख से ज्‍यादा किसानों को 10337 करोड़ की आर्थिक राहत

अगला लेख