कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 58 हजार नए केस और 385 की मौत, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 8209

Webdunia
सोमवार, 17 जनवरी 2022 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,58,089 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,73,80,253 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमिक्रॉन’वैरिएंट के 8,209 मामले भी शामिल हैं।
 
संक्रमण की दैनिक दर 19.65 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 14.41 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 3,52,37,461 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 157.20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 29 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में अभी तक कोरोनावायरस के ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट के 8,209 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3,109 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘ओमिक्रॉन’ के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,738 मामले सामने आए, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 1,672, राजस्थान में 1,276, दिल्ली में 549, कर्नाटक में 548 और केरल में 536 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हरेक संक्रमित के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, लेकिन इस मौजूदा लहर में अधिकतर मामले ‘ओमिक्रॉन’ के ही हैं।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16,56,341 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.43 प्रतिशत है। उपचाराधीन मामलों की संख्या करीब 230 में सर्वाधिक हैं। 385 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,86,451 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,05,964 की वृद्धि दर्ज की गयी। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.27 प्रतिशत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 पर था 8-8 लाख रुपए का इनाम

Pakistan टेंशन में, भारत ने किया Agni 5 का सफल परीक्षण, 5000KM तक करेगी मार

खुद पर हमले को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1,500 रुपए की गिरावट

Online gaming bill : ऑनलाइन गेमिंग बिल लोकसभा में पास, कौनसे गेम गैरकानूनी, पकड़े गए तो 1 करोड़ का जुर्माना और जेल, जानें विधेयक की खास बातें

अगला लेख