पलायन पर मजबूर लोगों को सैनिटाइज के नाम केमिकल से नहलाया, प्रियंका गांधी ने बताया अमानवीयता

विकास सिंह
सोमवार, 30 मार्च 2020 (16:10 IST)
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बाद जहां पुलिस प्रशासन अब कड़ाई से लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रहा है। वहीं बीते दो दिनों में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। सवाल प्रशासन के उस सिस्टम पर भी खड़े हो रहे है जो दावा कर रहा है कि वह इन चुनौतीपूर्ण हालातों में बेघर,मजबूर और बेसहारा लोगों का साथ खड़ा हुआ है। 
 
वहीं प्रशासन के इस अमानवीय चेहरे को लेकर अब सियासत भी गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि यात्रियों पर सेनिटाइजेशन के लिए किए गए केमिकल छिड़काव से कुछ सवाल खड़े हुए है जैसे क्या इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश है ,केमिकल से हो रही जलन का क्या इलाज है  और भीगे लोगों के कपड़े बदलने की क्या व्यवस्था है।  
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना को अमानवीय करार देते हुए कहा कि उनकी उत्तर प्रदेश सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करे ऐसे अमानवीय काम मत करिए। मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख झेल लिए हैं, उनको केमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत।
 
इससे पहले ऐसा की एक मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर से सामने आय़ा था जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर महिला एसआई अमिता अग्निहोत्री ने मजदूर के माथे पर मार्कर से लिखा दिया की लॉकडाउन में मुझसे दूर रहना। इतना ही नहीं महिला एसआई ने पीड़ित के अन्य साथियों से जांच के नाम पर दुर्भव्यवहार किया। महिला एसआई के इस गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद आईजी सागर ने उसे लाइन अटैच कर दिया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, कहा- सबको जेल भेजने की साजिश

Weather Update : केरल में भारी बारिश की चेतावनी, कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Swati Maliwal Assault Case : विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन

असम के सिल्चर में इंस्टीट्यूट में भीषण आग में कई बच्चे फंसे

अगला लेख