Hanuman Chalisa

क्या मच्छरों के काटने से भी फैल सकता है Coronavirus? रिचर्स में बड़ा खुलासा

Webdunia
रविवार, 19 जुलाई 2020 (18:25 IST)
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी पैदा करने वाला कोरोनावायरस मच्छरों के माध्यम से नहीं फैल सकता।
 
इससे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का दावा मजबूत होता है कि यह बीमारी मनुष्यों में मच्छरों के काटने से नहीं फैलती।
 
साइंटिफिक रिपोर्ट्स शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पहली बार प्रायोगिक तौर पर एकत्रित आंकड़े प्रस्तुत किए गए जिनसे मच्छरों के द्वारा कोरोनावायरस के फैलने की क्षमता की जांच की जा सकती है।
 
अमेरिका के कंसास स्टेट विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता और शोधपत्र के सह लेखक स्टीफेन हिग्स ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पक्के तौर पर कहा है कि मच्छरों से वायरस नहीं फैल सकता। हमने जो अध्ययन किया है उसमें इस दावे को पुष्ट करने के लिए पहली बार प्रामाणिक तौर पर आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।
 
विश्वविद्यालय के जैवसुरक्षा अनुसंधान संस्थान में हुए अध्ययन के अनुसार वायरस मच्छरों की तीन आम प्रजातियों में प्रजनन कर पाने में असमर्थ है और इसलिए वह मच्छरों के जरिये मनुष्यों तक नहीं पहुंच सकता।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को मच्छर काट ले तब भी व्यक्ति के रक्त में मौजूद कोरोनावायरस मच्छर के भीतर जीवित नहीं रह सकता, इसलिए उसी मच्छर द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को काटने पर संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख