Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Effect: 10 किलोमीटर का एम्बुलेंस किराया लिया 10000 रुपए

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (13:00 IST)
नई दिल्ली। एक तरफ बहुत से लोगों ने कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में पीड़ितों की मदद और सेवा के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं, वहीं कुछ लोगों ने इस आपदा को अपने स्वार्थ का जरिया बना लिया है। हैदराबाद में मरीज को मात्र 10 किलोमीटर दूर ले जाने के लिए एम्बुलेंस का किराया 10 हजार रुपए वसूल किया जा रहा है। 
 
दूसरे राज्यों में स्थिति लगभग ऐसी ही है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पहले हैदराबाद में 5 किलोमीटर का एम्बुलेंस किराया 80 से 120 रुपए लिया जा रहा था, वहीं अब 10 किलोमीटर का किराया 10 हजार तक वसूल किया जा रहा है। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू में इसी तरह का वाकया पेश आया, जहां 6 किलोमीटर से भी कम दूरी के लिए 15 हजार रुपए वसूले गए। कोलकाता में प्रायवेट एम्बुलेंस वाले 5 किलोमीटर का किराया 6000 से 8000 तक वसूल रहे हैं।
 
मजबूरी में लोग इस लूट का विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राइवेट एम्बुलेंस वाले तो पीपीई किट के नाम पर 3000 रुपए अतिरिक्त वसूल कर रहे हैं। हालांकि पंजाब और महाराष्ट्र में इस मामले में अच्छी स्थिति है, जहां लोगों को इस तरह की ज्यादती का शिकार नहीं होना पड़ रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख