Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लगातार तीसरे दिन 10000 से ज्यादा मामले

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (11:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए । इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,922 हो गई है। संक्रमित लोगों में से 311 और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 9,195 पर पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामला सामने आ रहे हैं।

मंत्रालय के सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के मुताबिक देश में 1,49,348 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण है, वहीं 1,62,378 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों की दर 50.60 फीसद है जो कि संक्रमित लोगों की तुलना में अधिक है।

संक्रमण से मरने वाले 311 लोगों में से 113 लोग महाराष्ट्र से ,57 दिल्ली से, गजुरात से 33 और तमिलनाडु से 30 लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 20 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 10, हरियाणा और तेलंगाना में 8-8, मध्य प्रदेश में 7 और बिहार में 3 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक ,पंजाब, उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से कुल 9,195 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 3,830 लोगों की, गुजरात में 1,448 लोगों की और दिल्ली में 1,271 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में 463 ,मध्य प्रदेश में 447 ,तमिलनाडु में 397 और उत्तर प्रदेश में 385 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 282, तेलंगाना में 182, आंध्र प्रदेश में 82 ,कर्नाटक में 81, हरियाणा में 78, पंजाब में 65, जम्मू कश्मीर में 55 , बिहार में 39, उत्तराखंड में 23 और केरल में 19 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

ओडिशा में अब तक 10 , झारखंड और असम में 8-8, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 6-6 लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ में 5, पुडुचेरी में 2, मेघालय,त्रिपुरा और लद्दाख में 1-1 मरीज की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख