Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले, सक्रिय मामलों की दर 2% से नीचे

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (12:45 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की मंद पड़ती रफ्तार के बीच सक्रिय मामलों की संख्या अब महज दो लाख के करीब रह गए है वहीं संक्रमण दर 2 फीसदी से नीचे आ गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,144 नए मामले सामने आए।
 
देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई है, जिनमें से 1,01,96,885 लोगों के संक्रमणमुक्त हो जाने के कारण लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.58 प्रतिशत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,08,826 लोगों का उपचार चल रहा है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 1.98 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक 1,05,57,985 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 181 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,52,274 हो गई है। कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 16 जनवरी तक कुल 18,65,44,868 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,79,377 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।
 
संक्रमण से अब तक 1,52,274 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 50,388, तमिलनाडु में 12,257, कर्नाटक में 12,162, दिल्ली में 10,738, पश्चिम बंगाल में 10,041, उत्तर प्रदेश में 8,570, आंध्र प्रदेश में 7,139, पंजाब में 5,499 और गुजरात में 4363 लोगों की मौत हुई है।
 
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 922 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 68,633 हो गयी है। वहीं सबसे ज्यादा 5011 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 7.70 लाख से अधिक हो गई। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
 
महाराष्ट्र में भी सक्रिय मामले 181 घटे हैं और इनकी संख्या 53,163 रह गई है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 18.84 लाख हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

सभी देखें

नवीनतम

West Bengal elections : काउंटिंग स्टाफ को लेकर TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची, EC के फैसले को दी चुनौती

TET पर मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को रिव्यू याचिका पर सुनवाई

2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराई धर्म ध्वजा

बरगी क्रूज हादसा, एक्शन मोड में CM डॉ. यादव, मैनेजर सस्पेंड, क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं की समाप्त

अगला लेख