Hanuman Chalisa

कोविड-19 : राजस्थान में अब रोज हो सकेगी 10 हजार जांच

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (17:17 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में हर दिन कोरोना वायरस की 10,000 जांच करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
 
राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्यभर के चिकित्सा संस्थानों में अब कोरोना वायरस से संक्रमण की 10 हजार जांच प्रतिदिन हो सकेगी।
 
उन्होंने बताया कि सरकार ने कुछ दिनों पहले ही यह लक्ष्य रखा था जिसे विभाग चिकित्सक और अधिकारियों ने मिलकर पूरा कर दिया।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि 2 मार्च को राज्य में कोरोना पॉजीटिव का पहला मामला आया था तब राज्य में कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी और हमें नमूने पुणे की प्रयोगशाला भेजने पड़े थे। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में महज दो महीनों में ही प्रदेश में 10 हजार जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य आज पूरा कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि जयपुर और जोधपुर में कोबास-8800 मशीनें शुरू होने के बाद इस संख्या में चार-चार हजार जांचों में और बढ़ोतरी हो जाएगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कोरोना जांच की सुविधा विकसित की जाएगी।
 
इस बीच राज्य में अब तक एक लाख तेरह हजार नौ सौ चौंतीस नमूने लिए जा चुके हैं। देश में कुछ ही ऐसे राज्य हैं, जहां इतने व्यापक स्तर पर नमूने लिए गए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख