Hanuman Chalisa

दुनिया में 50 फीसदी कोरोनावायरस केस 3 देशों में

Webdunia
बुधवार, 4 नवंबर 2020 (13:25 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरियो/नई दिल्ली। विश्वभर में दर्ज किए गए वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों में से लगभग 50 प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राज़ील में दर्ज किए गए हैं। इनमें पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे में भारत और तीसरे स्थान पर ब्राजील है। जबकि मृतकों के आंकड़े में अमेरिका प्रथम, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
 
प्राण घातक कोरोना से इन तीन देशों में अब तक 2,32,62,004 लोग संक्रमित हो चुके जबकि इन देशों में कोरोना के कहर से अब तक 5,16,691 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 4.74 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12.13 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 47,404,173 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,213,693 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 93,82,079 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,32,534 लोगों की जान चली गई है।
ALSO READ: आठ को छोड़ सभी राज्यों में घटे कोरोना के Active Case
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 46,253 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83.13 लाख से अधिक हो गई है। इसी अवधि में 53,537 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 76.56 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोरोना के 7618 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,33,787 रह गई है, जबकि 514 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,23,611 हो गया है।
 
ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55.66 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 1.60 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोना काल में इस क्षेत्र में नौकरियों में हो रही है बेतहाशा बढ़ोतरी
रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 16.62 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 28,611 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 14.61 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 37,492 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
 
स्पेन में इस महामारी से अब तक 12.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 36,495 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 32,052 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11 लाख के करीब लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31,847 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक करीब 10.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,340 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.38 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 92,593 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

अगला लेख