Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 94,052 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 6,148 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (11:00 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,83,121 हो गई। वहीं, 6,148 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,59,676 हो गई। वैश्विक महामारी के कहर की शुरुआत से लेकर अभी तक एक दिन में संक्रमण से मौत के ये सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार ने अपने आंकड़ों का एक बार फिर मिलान किया और संक्रमण से राज्य में 9,429 लोगों की मौत की पुष्टि की है। देश में 60 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 11,67,952 है, जो कुल मामलों का चार प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.77 प्रतिशत हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,21,98,253 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,04,690 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.69 प्रतिशत है। पिछले 17 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.43 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 28वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,76,55,493 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 24,27,26,693 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख