Hanuman Chalisa

राहत भरी खबर : देश में कोविड-19 के 861 नए मामले, 6 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 861 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 36 हजार 132 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11,058 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के छह और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,691 हो गई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,058 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 74 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख