Hanuman Chalisa

तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 58,077 नए मामले, एक्टिव केस भी 7 लाख से कम

Webdunia
शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (09:37 IST)
नई दिल्ली। देश में सभी राज्यों में संक्रमण की दर और मामलों में कमी आ रही है, लेकिन कुछ राज्यों और जिलों में अभी स्थिति चिंताजनक है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58,077 नए मामले सामने आए, 1,50,407 रिकवर हुए और 657 लोगों की मौत हो गई।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 7 लाख से कम हो गई। संक्रमण दर भी घटकर 3.89 प्रतिशत रह गई। महामारी से अब तक 5 लाख 7 हजार, 177 लोग मारे जा चुके हैं। 
 
केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 50-50 हजार से अधिक बनी हुई है। इसके अलावा 11 राज्यों में यह संख्या 50- 50 हजार से कम और 21 राज्यों में 10-10 हजार से कम है। 
 
देश में कोविड संक्रमण में उतार के रुख को देखते हुए सरकार ने विदेश से भारत आने वाले लोगों को कोविड मानकों में ढील देने की घोषणा की है और कहा कि राज्यों को कोविड टीकाकरण जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहिए।
 
वैक्सीनेशन का हाल : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 टीके के करीब 172 करोड़ इंजेक्शन लगाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु के (वरिष्ठ नागरिकों) 1.64 करोड़ (1,64,61,231) से ज्यादा लोगों को एहतियाती इंजेक्शन लगाए गए हैं। देश में कोविड-19 रोधी टीका 16 जनवरी, 2021 से लगाया जा रहा है।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख