shiv chalisa

CoronaVirus India Update : भारत में 70 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 3 दिन में 13500 से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (10:04 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 84,332 नए मामले सामने आए। यह 70 दिनों में 1 दिन में कोरोना संक्रमितों की सबसे कम संख्‍या है। भले ही देश में संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है लेकिन मौत के आंकड़े डरा रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगातार 5 दिन से 1 लाख से कम नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि 3 दिन में महामारी की वजह से 13,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। कोरोना देश में अब तक 3,67,081 लोगों की जान ले चुका है।

इनमें से 1,06,367 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 32,644 की कर्नाटक, 28,906 की तमिलनाडु, 24,772 की दिल्ली, 21,667 की उत्तर प्रदेश, 16,731 की पश्चिम बंगाल, 15,435 की पंजाब और 13,300 लोगों की मौत चंडीगढ़ में हुई।
 
84,332 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,93,59,155 हो गई। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 10,80,690 हुई। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है।

भारत दुनिया में एक्टिव केस मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत से ज्यादा सक्रिय मरीज अमेरिका और ब्राजील में हैं। वहीं अमेरिका के बाद कोरोना मामलों में सबसे ज्यादा रिकवरी भी भारत में हुई है। अब तक 2,79,11,384 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 20,44,131 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब तक कुल 37,42,42,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

Sameer Wankhede Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को दी मंजूरी

Rajya Sabha Elections : TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 16 मार्च को मतदान

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

सुरसागर झील और न्याय मंदिर समेत ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प, VMC का बड़ा मास्टरप्लान

CM योगी का सफल सिंगापुर-जापान दौरा, 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लौटे, UP में खुलेंगे 5 लाख रोजगार के द्वार

अगला लेख