Hanuman Chalisa

Corona India Update : 56 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज, 90,000 की मौत

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (11:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के एक दिन में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 56 लाख से अधिक हो गई, जिनमें से 45 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.25 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.59 प्रतिशत रह गई है।
 
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 56,46,010 हो गए। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई। देश में अब तक 45,87,613 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,68,377 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 17.15 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 22 सितम्बर तक कुल 6,62,79,462 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

अगला लेख