rashifal-2026

4 माह बाद कोरोनावायरस के 30,000 से कम नए मामले, 82.90 लाख स्वस्थ

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (11:06 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या 4 महीने बाद 30,000 से नीचे रही। इसके साथ ही भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88.74 लाख हो गई, हालांकि इनमें से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई।
 
इससे पहले संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों की संख्या 15 जुलाई को 30,000 से नीचे रही थी। उस समय नए मामलों की संख्या 29,429 दर्ज की गई थी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे के जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 29,163 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88,74,290 हो गई है तथा 449 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,519 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से नीचे रही। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,53,401 हैं जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 5.11 प्रतिशत है।
 
इसके अलावा, स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 82,90,370 हो गई है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 93.42 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 16 नवम्बर तक कुल 12,65,42,907 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,44,382 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 6 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर बवाल, महिला यूट्यूबर से मारपीट, छात्रों का आधी रात तक हंगामा

LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर बवाल, आतंकी पन्नू की हत्या में बड़ा अपडेट, ट्रंप ने खामेनेई को दी धमकी

रात 2 बजे मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, मनीष सिंह को मिली जनसंपर्क की कमान, 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर

निखिल गुप्ता ने US कोर्ट में माना, रची थी खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश

महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा

अगला लेख