Hanuman Chalisa

देश में कोरोनावायरस के 20 हजार नए मामले, वैक्सीन पर फैसला आज

Webdunia
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के करीब 20 हजार नए मामले सामने आये हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान महामारी को मात देने वालों की संख्या 23 हजार से अधिक रही।
 
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विशेषज्ञों की समिति ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति देने के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आग्रह और ‘कोवैक्सीन’ के आपात इस्तेमाल को अनुमति देने के भारत बायोटेक के आग्रह पर विचार करने के लिए बुधवार को बैठक की तथा अब यह समिति 1 जनवरी को फिर से बैठक करेगी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,036 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 86 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 23,181 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 98.83 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई।
 
सक्रिय मामले 3,402 घटकर 2.54 लाख रह गए और इनकी दर 2.47 प्रतिशत रह गई। इसी अवधि में 256 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,994 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
 
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 191 घटकर 65,381 हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 3072 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 6.92 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 161 की गिरावट आई है और इनकी संख्या 54,045 रह गई है। वहीं 18.28 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि 58 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,521 हो गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान इनकी संख्या 327 कम होकर 5511 रह गई। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,536 हो गई है। दिल्ली में 6.09 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

पटना में भारी बवाल: खान सर को गिरफ्तार करने रातभर में 5 बार पहुंची पुलिस, कोचिंग के बाहर छात्रों ने घेरा रास्ता!

अभिजीत दीपके की एंट्री से दिल्ली में हलचल: जंतर-मंतर मार्च से पहले 2000 पुलिसकर्मी तैनात

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

अगला लेख