Hanuman Chalisa

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 6,984 संक्रमित, 87,562 एक्टिव मरीज

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,984 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 10 हजार 628 हो गई। वहीं, 247 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,135 हो गई।

ALSO READ: ओमिक्रॉन वैरिएंट की स्थिति पर नागरिक उड्डयन की पैनी नजर, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी तक स्थगित
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 87,562 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 8168 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 3 करोड़ 47 लाख 10 हजार 628 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,431 की कमी दर्ज की गई है। अब तक 98.38 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, 0.25 प्रतिशत एक्टिव मरीज है जबकि 1.37 प्रतिशत लोग मारे गए।

ALSO READ: ओमिक्रॉन की दहशत, राहुल गांधी की 28 दिसंबर की मुंबई रैली स्थगित
देश में अब कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। भारत में अब तक इसके 61 मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 28 मामले महाराष्‍ट्र में सामने आए हैं।
 
वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत वैक्सीन की 1 अरब, 34 करोड़ 61 लाख 14 हजार 483 खुराक दी जा चुकी है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया गया था। 
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। पिछले 6 माह में 47 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख