Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 12,881 नए मामले, 101 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (11:04 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही गुरुवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई।
 
मंत्रालय के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई।
 
इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है। इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है। देश में 1,37,342 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 फीसदी है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 17 फरवरी तक 20,87,03,791 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,26,562 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

अगला लेख