Hanuman Chalisa

देश में कोरोनावायरस के 6,563 नए मामले, 572 दिन में सबसे कम एक्टिव मरीज

Webdunia
सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,46,838 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो 572 दिन में सबसे कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 132 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई। देश में लगातार 53 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं। 
 
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 82,267 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,646 की कमी दर्ज की गई है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.39 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
 
Koo App
एक ओर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या कम होती नजर आ रही है तो दूसरी‍ तरफ उसके ही नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 150 से ज्यादा ओमिक्रॉन मरीज समाने आ चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित महाराष्‍ट्र मिले हैं। तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, केरल आदि राज्यों में स्थिति चिंताजनक नजर आ रही है।
 
इस बीच एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ओमिक्रॉन को लेकर एक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट को देखते हुए भारत को मजबूत तैयारी रखनी चाहिए लेकिन हमें उम्मीद भी रखनी चाहिए कि ब्रिटेन की तरह यहां हालात खराब न हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

नोटों की बारिश, गोलियों की गूंज, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया नशे का सौदागर

हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

अगला लेख