Hanuman Chalisa

5 दिन में 4 बार कोरोना के 2000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या में भी तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (10:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,451 नए मामले सामने आए जबकि 54 लोगों की मौत हो गई। अब तक कुल 4,30,52,425 हो गई।
 
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 8 दिनों में 13402 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 5 दिनों में 4 बार 24 घंटों में 2000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान कोविड 19 संक्रमण की वजह से 379 लोगों की मौत हो गई।  
 
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 52 हजार 425 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 4 करोड़ 25 लाख 16 हजार 068 लोग स्वस्थ हो गए, महामारी से अब तक 5 लाख 22 हजार 116 लोग काल के गाल में समा गए। एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 14,241 हो गई।
 
देश में सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल है, वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। 1.15  फीसदी लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।
 
Koo App
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज दिल्ली में ही मिल रहे हैं। राजधानी में कोरोनावायरस के 24 घंटे में 965 नए मामले सामने आए। इस अ‍वधि में 1 की मौत भी कोरोना से हुई। दिल्ली में पॉजिजिविटी रेट 4.71% हो चुका है। इस बीच रिचर्स में एक नया खुलासा भी हुआ है। ओमिक्रॉन के बीए 2.12.1 समेत 9 सब वैरिएंट दिल्ली में पाए गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख